
सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सहयोग से समाज कार्य का अध्ययन कराया जाता है। इसके अंतर्गत मप्र के प्रत्येक विकासखंड में निर्धारित सीटों के आधार पर बैचलर कोर्स बीएसडब्ल्यू एवं मास्टर डिग्री एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई कराई जाती है। शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में इससे संबंधित कक्षा तथा परीक्षाएं संपन्न हुई । महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केंद्र प्रभारी डॉ आर.के. रघुवंशी के मार्गदर्शन के सहयोग से सोमवार से इस सत्र की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हुई। परीक्षा के दौरान प्राचार्य तथा परिषद के विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा ने परीक्षा संचालन की गतिविधियों का जायजा लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान महाविद्यालय के स्टाफ एवं परिषद के परामर्शदाता भी मौजूद रहे।
आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आनलाईन पंजीयन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विकासखंड में BSW की 40 तथा MSW की 50 सीट पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। यह एक डिस्टेंस लर्निंग कोर्स है जहां अन्य पढ़ाई या कार्यों के साथ इस कोर्स का अध्ययन भी कर सकते हैं। कुसुम महाविद्यालय में वर्षभर में 40 रविवार इनकी कक्षाओं का संचालन होता है। अधिक जानकारी के लिए विकासखंड समन्व्यक् 9425085994 पर संपर्क कर सकते है या MPJAP पर जा कर अपना पंजीयन कर सकते है

