
सिवनी मालवा / बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलने से उनके जीवन यापन पर असर जा रहा है मंगलवार को एसडीएम विजय राय को पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने कलेक्टर के नाम एक आवेदन दिया। जिसमें कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्धजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन का भुगतान कई महीनों से नहीं हो पा रहा है। इससे हितग्राहियों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सिवनी मालवा वार्ड नं.8 के पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने कलेक्टर नर्मदापुरम को आवेदन देकर पात्र हितग्राहियों की पेंशन शीघ्र खातों में डलवाने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के समय शुरू की गई है
लेकिन वर्तमान में कई पात्र हितग्राहियों को महीनों से पेंशन की एक भी किस्त नहीं मिली है। दीक्षित ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि वृद्धों और विधवाओं की पीड़ा को देखते हुए पेंशन राशि जल्द से जल्द उनके बैंक खातों में भेजी जाए, ताकि उन्हें जीवन यापन में और ही परेशानी दूर हो।

