

नर्मदापुरम / फरियादी डाक्टर पंकज भारती पिता बलराम भारती उम्र 38 साल निवासी 83 रेवेरा हिल्स चुना भट्टी कोलार रोड भोपाल ने थाना में रिपोर्ट किया कि दिनाँक 20/06/2026 को मै अपनी होंडई ओरा कार क्र. MP04 ZH 4044 से भोपाल से नर्मदापुरम बांद्राभान घाट पर परिवार सहित स्नान करने आया था। मै बांद्राभान घाट पर मेरी कार के काँच बंद करके लाक कर नहाने के लिये परिवार सहित नर्मदा नदी मे चला गया था। नाहने के बाद वापस आकर शाम करीबन 7.30 बजे गाडी मे देखा तो गाडी के ड्राइवर सीट के बाजू वाले गेट को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर काँच तोडकर सामने की सीट में रखा लेडीस पर्स चोरी कर लिया है। लेडीस पर्स के अंदर मेरे भाई का आईडेंटिटी कार्ड, नगदी कीरबन 4000 रुपये एवं आई फोन 16 ब्लेक कलर का जिसमे एयटेल कम्पनी की 8319998990 नम्बर की सिम लगी हुई है । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र 371/26 धारा 303(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। साईं कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में, अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम के निर्देशन में तुरंत थाना देहात नर्मदापुरम की टीम का गठन किया गया ।
प्रकरण में आरोपी द्वारा चोरी गया आईफोन मोबाइल तुरंत बंद कर लिया गया था । घटना स्थल पर किसी प्रकार के तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी उपलब्ध नहीं होने के कारण आरोपी की तलाश में काफी दिक्कतें आई पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं मुखबिर की मदद से संदेही नीरज वर्मा पिता राजकुमार वर्मा उम्र 26 साल को थाना लाकर पूछताछ किया जिसने घटना कारित करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी हुए एप्पल कंपनी का आईफोन 16, नगदी 4000 /- रुपये व पर्स, कुल कीमत 95,000/- रूपये का जप्त किया गया । आरोपी के विरुद्ध थाना देहात नर्मदापुरम में पूर्व से चोरी एवं मारपीट संबंधी 04 अपराध दर्ज है ।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उनि अरविंद बेले, प्र आर प्रकाश परते, आर कपिल विश्वकर्मा व जितेंद्र सिंह राजपूत आरक्षक भूपेंद्र वर्मा, आरक्षक चालक राकेश मेहरा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

