नर्मदापुरम / जिला ट्रायथलॉन संघ नर्मदापुरम ने स्थानीय सेठानी घाट पर 23 जून को 78 वा ओलम्पिक डे सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर संघ के जिला सचिव उमाशंकर व्यास ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को अवगत कराया कि इस दिवस को 23 जून 1948 से मनाने की प्रक्रिया शुरू हुई और इस वर्ष की थीम है “you can do it” यह विश्व की सबसे बड़ी खेल संस्था है। इसी के मार्गदर्शन में प्रत्येक 4 वर्ष में ओलम्पिक खेल व विभिन्न खेलों की वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित होती हैं। इस अवसर पर 70 खिलाड़ियों को टी शर्ट वितरण किया गया। आगामी जुलाई माह में नीमच में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान धीरेन्द्र मिश्रा, राहुल दुबे, वीरेंद्र यादव, अजीत सिंह, मंटू तिवारी, जगदीश साहू, रामगोपाल पांडे, जितेंद्र वर्मा एवं श्रीमति कोमल राजदेव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

