
नर्मदापुरम / हरदा / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए आज प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व अन्य पदों की घोषणा की है। इस घोषणा में हरदा जिले को भी प्रदेश स्तर पर स्थान मिला है। हरदा के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ, युवा समाजसेवी, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। डॉ. बघेल की नियुक्ति पर प्रदेश भर में चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, चिकित्सक एवं कार्यकर्ता साथियों ने बधाई देकर हर्ष जताया।

