
नर्मदापुरम / आज दिनॉंक 23 जून को “एक पेड़ मॉं के नाम “ की नगर मंडल प्रभारी नीरजा फौजदार ने मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के साथ मिलकर मीनाक्षी परिसर में अशोक के पौधे रौपे ताकि वह बड़े होकर पर्यावरण शुद्ध तो करेगें ही साथ में गार्डन की हरियाली बढ़ाने के साथ ख़ूबसूरत भी लगेंगे। इस अवसर पर पर्यावरण टोली के सदस्य एवं संस्था के सदस्य नगर मंडल प्रभारी नीरजा फौजदार, वरिष्ठ समाजसेवी एन सी जैन, सक्रिय सदस्य रामगोपाल चौबे, आर्मी के पूर्व बटेलियन आर एस चौहान, जयंती जैन, शाह अरुण जैन आदि उपस्थित थे। सभी ओर पौधे भी हाथ लेकर रहा कि हम लगातार यह अभियान चलाएँगे, हम सभी ने शपथ ली है कि अपनी पृथ्वी को वापिस हरा भरा करना है।

