
नर्मदापुरम / मोहर्रम की 7 तारीख़ को स्थानीय जुमेराती से या अली अखाड़ा निकाला गया। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ सराफा, मोरचली चौेक, फ़ाज़िल मंज़िल से जयस्तम्भ होते हुए जुमेराती पहुंचा। अखाड़े में नौजवानो ने अपने प्रदर्शन और कर्तब दिखाए। स्थानीय बड़ी सवारी फ़ाज़िल मंज़िल पर आज़ाद इस्लामिया कमेटी द्वारा अखाड़ो के उस्तादों का पुष्प माला से स्वागत किया गया, जहाँ नौजवानो ने अपनी कला का शानदार मुज़ाहिरा किया।
अखाड़े में प्रमुख रूप से वाहिद सेठ, फैज़ान उल हक़, जब्बार खान, गुलाम मुस्तफ़ा, रिज़वान, खान, गुलाम हैदर, बबलू, जफर भाई, शरीफ भाई, हबीब भाई, हाशिम खान, क़ुर्बान बेग, अशरफ गुलाम अली, मोहम्मद, फैज़ान खान, आमिर, मोहम्मद उमर, नूर मोहम्मद , इमरान खान, शाकिर खान आदि उपस्थित थे।

