
इटारसी / 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को हर बार पोलियो की खुराक पिलाएं। “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार।” 28 जून 2026 कों राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होने जा रही है। यह अभियान को बूथ स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसके बाद अगले दो दिनों तक टीम घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएगी।
अभियान की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत नारे लेखन, रंगोली, जागरूकता रील, चौपाल चर्चा आदि दिनांक 23 जून को वार्ड 12, न्यास कॉलोनी झुग्गी (ओझा बस्ती) इटारसी मे जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का मुख्य संदेश….
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक (“दो बूंद जिंदगी की”) पिलाई जाएगी। भले ही आपके बच्चे को हाल ही में नियमित टीकाकरण के तहत या किसी अन्य अभियान में पोलियो की दवा पिलाई गई हो, इस राष्ट्रीय अभियान में उसे दोबारा दवा पिलाना सुरक्षित और आवश्यक है। ताकि कोई भी बच्चा छूटने न पाए, हर बच्चा पोलियो बूथ तक आए।
जागरूकता रैली में शिक्षिका श्रीमती आशा पटेल, आशा कार्यकर्ता विनम लोवंशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना साहू, पूजा गौर, सीमा सोनिया, सहायिका आशा परोची, कु अंजलि गोठे और सभी बच्चों का विशेष सहयोग रहा।
आमजन से विशेष अनुरोध किया कि …..
इस रविवार, अपने नन्हे-मुन्नों को पोलियो बूथ पर लाना न भूलें। हर बच्चे की सेहत और सुरक्षा ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है।
“पूरा तभी आपका प्यार, जब बच्चे को मिले पोलियो की खुराक हर बार”।

