
इटारसी / डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष धरना किंग गजानंद (गज्जू) तिवारी ने मंगलवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पहले उन्होंने कांग्रेस जनों के साथ मिलकर
भाजपा सरकार के खिलाफ सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। फिर इसके पश्चात गज्जू तिवारी ताबूत में लेटकर कफ़न लपेटकर हाथ ठेले पर समस्त कांग्रेस जनों के साथ रैली के रूप में अस्पताल पहुंचे और अस्पताल पहुंचकर उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. श्रीमती कमलेश कुमारे को श्वेत पत्र सौंपते हुए कहा कि, “मैं एक मंदिर के भगवान की चौखट से निकलकरइस धरती के डॉक्टर रूपी दूसरे भगवान की चौखट पर आया हूं। वर्षों से अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा हूं, लेकिन आज भी जनता को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।”
गज्जू तिवारी ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और बंद पड़े आईसीयू को शुरू कराने के लिए उन्होंने और उनके साथियों ने कई वर्षों से लगातार संघर्ष किया है। इस दौरान उन्होंने कई ज्ञापन दिए, धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किए, रैलियां निकालीं, हनुमान चालीसा पाठ किया, हस्ताक्षर अभियान चलाया, नंगे पैर ज्ञापन सौंपा, घुटने टेककर गुहार लगाई, दो बार भूख हड़ताल की, आमरण अनशन किया, 9 घंटे जल सत्याग्रह किया और 5000 पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया।
उन्होंने कहा कि इन सभी आंदोलनों का एकमात्र उद्देश्य इटारसी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में बंद पड़े आईसीयू को पुनः शुरू कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार नहीं किया गया और आईसीयू शुरू नहीं किया गया तो जनहित में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। जिस पर अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि एक महीने के अंदर हम आपकी मांगे जायज है उसे पूरी करने की कोशिश करेंगे आईसीयू तो हम साफ सफाई करके तैयार कर लिया है बस कुछ ही दिनों में चालू कर देंगे थोड़ा स्टाफ कम है उसके लिए हम पत्र लिखेंगे
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता एवं कांग्रेस पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलु उपाध्याय, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नेहा चावरे, सेवादल जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, सेवा दल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुभम वालिया, सेवादल नगर अध्यक्ष पार्षद दिलीप गोस्वामी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक जैन, वरिष्ठ नेता रज्जू तोमर, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, वरिष्ठ नेता अभय दुबे, कांग्रेस नेता मुकेश गांधी, प्रवीण गांधी, कांग्रेस नेता सुशील बस्तवार, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, श्रीमति निशा नागेश, नारायण गौर, पवन बोहरा, अनिल रैकवार, पूर्व सरपंच राकेश चंदेले, अनिल सोनकिया, शेख रमजान, अनिल बस्तवार, मंण्डम अध्यक्ष पप्पू आठनेरे, चंद्रकांत बहारे, आजाद ठाकुर, पप्पी शर्मा, सन्नी बेंजामिन, पप्पी कोलोसिया, अनूप गांचले, रविंद्र पटेरिया, विपिन वालिया, सन्नी चौहान, संतोष बामने, भवानी कहार, दीपक नाथ, अजय पटेल, अमल सरकार, लल्ला, अंकित तिवारी, अनीस भाट, रविंद्र पटेरिया, विक्रम सोलंकी, नरेश चौहान, बंटी, पप्पी कलोसिया, सीपी मालवीय, कृष्णा चौधरी, बंटी राठौर, राजू उइके सहित सैकड़ों की संख्या में सेवादल एवं कांग्रेस पदाधिकारीसहित स्थानीय मरीज के परिजन शामिल रहे।

