
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक राजेश कुमार रैकवार के पिता एवं पूर्व पार्षद सभापति एवं एल्डरमैन ज्योति रैकवार के ससुर शिवचरण रैकवार का दुःखद निधन हो गया है। वहां लंबे समय से अस्वस्थ थे, उनके निधन पर सामाजिक लोगो ने शोक व्यक्त किया । उनकी अंतिम शव यात्रा कल 23 जून मंगलवार को सुबह 9 बजे सदर बाजार स्थित उनके निवास से राजघाट के लिए निकाली जाएगी।

