

नर्मदापुरम / नगर के मीनाक्षी मल्टीप्लेक्स के द्वारा रविवार शाम 6:00 बजे ‘द नर्मदा स्टोरी’ फिल्म का एक विशेष शो का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और उनके संघर्षों को यथार्थवादी ढंग से दर्शाने वाली इस फिल्म को देखने के लिए जिले का शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस नेतृत्व एक साथ पहुँचा।
उच्चाधिकारियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह…..
इस विशेष शो के दौरान डी आई जी विरेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) साँई कृष्णा एस थोटा, ड्रिस्ट्रिक फ़ॉरेस्ट ऑफिसर गौरव कुमार शर्मा ने विशेष रूप से फ़िल्म देखी । कार्यक्रम में एसडीओपी (SDOP), शहर के दोनों थाना के टीआई और जिले के समस्त गणमान्य जन एवं अन्य अधिकारी गण भी मौजूद रहे। पुलिस विभाग की कार्य-संस्कृति और चुनौतियों को पर्दे पर देखने के लिए लगभग 150 पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भागीदारी की।
पुलिसिंग के जज्बे को समर्पित आयोजन….
फिल्म देखने के बाद अधिकारियों और पुलिस बल के जवानों ने फिल्म में दर्शाई गई। पुलिसिंग की जटिलताओं और एक महिला अधिकारी के संघर्ष की सराहना की। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि ‘द नर्मदा स्टोरी’ जैसे सिनेमा न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि समाज और प्रशासन के बीच बेहतर सामंजस्य का संदेश भी देते हैं।
मीनाक्षी मल्टीप्लेक्स में आयोजित इस विशेष शो ने फिल्म के संदेश को बल दिया, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के बीच एकजुटता का एक सुंदर उदाहरण भी पेश किया। आयोजन को सफल बनाने में मीनाक्षी मल्टीप्लेक्स प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा। साहिल, निशांत, सत्येंद्र फौजदार ने अपने परिवार जन के साथ मिलकर पधारे सभी प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमति नीरजा फौजदार उपस्थित रहीं।

