
नर्मदापुरम / भारतीय किसान संघ की जिला बैठक का आयोजन आज कृषि उपज मंडी में हुआ। जिसमें मुख्य रूप से प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान उपस्थित रहे, प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान नें बताया कि भारतीय किसान संघ की निरंतर बैठकें मुख्यमंत्री के साद आयोजित की जा रही है, प्रतिमाह किसान मंच की बैठक भाकिसं के साथ मुख्यमंत्री करते है जिसमें भारतीय किसान संघ अनेक समस्या वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष रखते है, निर्णायक निर्णय होते है, जिसमें प्रतिनिधिमंडल नें मूंग खरीदी का विषय भी रखा है, अगर निर्णय नहीं होता है तो भारतीय किसान संघ किसान हित में आंदोलन करनें हेतु बाध्य होगा । जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह नें बताया कि भारतीय किसान संघ राष्ट्रव्यापी संगठन है जोकि वर्षभर किसानों के बीच कार्य करता है, वर्तमान में डीजल वितरण में विसंगतियां आयी, किसानों को केन या कुप्पी में डीजल देनें पर रोक लगानें जैसा तुगलकी फरमान आया तब भारतीय किसान संघ का जिला व्यापी ज्ञापन हुआ जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के साथ बैठक में वितरण व्यवस्था पूर्व की भांति करनें का आदेश मुख्यमंत्री नें दिया, जोकि किसानों के लिए राहत की खबर थी । भारतीय किसान संघ किसान हित में निरंतर कार्यरत है ।
किसानों की संपूर्ण मूंग खरीदी की घोषणा करे सरकार…..
भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री शंकरसिंह पटेल नें बताया कि वर्तमान में किसानों की मूंग की बंपर पैदावार हुई है, किसान बारिश में संभाल कर उपज को रखकर बैठा है, लेकिन सरकार नें अभी तक स्पष्ट नहीं किया कि कितनी मूंग की खरीदी की जाएगी, भारतीय किसान संघ नें जिला बैठक में स्पष्ट संदेश दिया कि अगर किसानों की शत प्रतिशत मूंग की खरीदी नहीं की जाती है तो भारतीय किसान संघ जिला स्तरीय उग्र आंदोलन, ट्रैक्टर रैली या चक्काजाम करेगा जिसकी जबाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी ।
गेंहूं का भुगतान नहीं हुआ, किसान हो रहे परेशान…..
जिला सहमंत्री संतोष लोवंशी नें बताया गेंहूं उपार्जन तो हो चुका है लेकिन किसानों के खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है, किसानों के परिवार में शादी विवाह का सीजन है, किसान धान/सोयाबीन/मक्का फसलों की तैयारी कर रहा है लेकिन भुगतान नहीं होनें से किसान कर्ज लेकर व्यवस्थाएं चला रहे है शीघ्रता से जिलेभर के किसानों के खातों में भुगतान किया जाए ।
खरीफ सीजन के पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुचारू हो……
भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि खरीफ का सीजन आ चुका है,लेकिन किसानों से संबंधित अव्यवस्थाएं जिलेभर में व्याप्त है, किसानों को पर्याप्त 10 घंटे बिजली दी जाए, जिससे निर्बाध धान की रोपाई हो सके, इसके अलावा सहकारी समितियों से खाद वितरण किया जाए एवं जिलेभर में पर्याप्त खाद का वितरण किया जाए । इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन शीघ्रता से समीक्षा करके हल निकाले, अगर व्यवस्थाएं शीघ्र नहीं सुधारी गयी तो भारतीय किसान संघ आंदोलन का रास्ता अपनाएगा ।
ये रहे उपस्थित….
बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, जिलाध्यक्ष ओमकार राजपूत, जिला मंत्री शंकरसिंह पटैल, संभागीय प्रवक्ता शिवमोहन सिंह, जिला सहमंत्री रजत दुबे, संतोष लोवंशी, संभाग सदस्य ग्यारसा पटेल, बृज लोवंशी, राजकुमार बसया, भूपेंद्र पटेल, अलताप लोवंशी, इंद्रपुरी गोस्वामी, इंदराज सिंह, मोरसिंह राजपूत, श्यामशरण तिवारी, रामेश्वर जाट, बदामीलाल साध, गोपाल मीणा, शरद पटेल, सुनील पटेल, जगदीश कुशवाह, ओपी महालहा, हरीश वर्मा, राकेश जाट, सुरेन्द्र पटैल, बद्रीप्रसाद चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

