
नर्मदापुरम / इटारसी / केसला थाना अंतर्गत ग्राम जालीखेड़ा में अज्ञात चोरों ने एक आदिवासी के घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित 11 हजार रूपए की नगदी से हाथ साफ कर दिया। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि फरियादी राम विलास कोरकू ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनके घर में कोई अज्ञात चोर ने घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित 11 हजार रुपए नगदी लगभग 92 हजार रूपए की चोरी कर भाग गया। इस मामले में केसला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की रात्रि गस्त भी होती है लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि उसके बाद भी वह सूने घरों को अपना निशाना बना रहे है।

