नर्मदापुरम / मोहर्रम मे इमाम हुसैन की याद मे आज़ाद कमेटी बड़ी सवारी द्वारा आल इंडिया नातिया मुशायरे का आयोजन सोमवार दिनाक 22 जून रात्रि 9 बजे बड़ी सवारी फाज़िल मंज़िल के पास होगा। कमेटी के सदर गुलाम मुस्तफ़ा ने बताया कि निरंतर 18 वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है। एक शाम इमाम हुसैन के नाम ज़िक्रे शोहदाए क़र्बला मे हिन्दुस्तान ले मशहूर और मारूफ शायर अपने कलाम पेश करेंगे और इमाम हुसैन की शहादताउर् दीन इस्लाम को बचाने के लिए असत्य के खिलाफ लड़ते हुए सच्चाई अपर अपने प्राणो को त्यागते हुए सम्पूर्ण संसार को संदेश दे गये।, इस पर बयान किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से आयोजन मे शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

