
नर्मदापुरम / 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुर परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि संदेश यादव द्वारा भगवान धन्वंतरि के पूजन-अर्चन से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं उनके संदेश को सुना। इसके पश्चात प्रातः 7 बजे से सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास डॉ सुरेन्द्र कौशल द्वारा कराया गया।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कौशल ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र कौशल, सरपंच प्रतिनिधि संदेश यादव, प्रियल कौशल, सुदीप दीवान, रविन्द्र यादव, साक्षी कोलारे, रोशनी पटेल, प्रियंका केवट, शिव प्रसाद यदुवंशी, संतोष महिपाल, संजय वर्मा, मीना लोट, रिंकी वैद्य, शोभा केवट, रीना यादव, बिंद्रा सोलंकी, सुमन सोलंकी, कृपा बरखने, राजेन्द्र शर्मा सहित समस्त संस्था स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के संकल्प के साथ किया गया।

