
नर्मदापुरम / रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल एवं कौशल श्री विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन नर्मदापुरम में किया गया । इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में परमपूज्य गुरुदेव आचार्य सोमेश परसाई, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव वरिष्ठ समाजसेवी अजय सैनी शामिल हुए। इस मेधावी छात्र सम्मान में सम्मान समारोह में नर्मदापुरम और आसपास के 45 से अधिक विद्यालयों के 700 विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । 85 से अधिक प्रतिशत के विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया । विधायक विजय पाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम बदलते हुए युग में पहुंच गए हैं परंतु हमें निरंतर पढ़ना और लिखना चाहिए हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने केलिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। आज आप लोगों को आपकी मेहनत के बल पर सम्मान मिल रहा है । मुझे विश्वास है कि आप इस मेहनत को लगातार करते रहेंगे और एक अच्छे नागरिक बन परिवार समाज और राष्ट्र में अपनी सेवाएं देंगे । कार्यक्रम को माया नारोलिया जी ने संबोधित किया और छात्रों को भटकाव से दूर रहने की आज की ज्यादा जरूरत है साथ हीं राजनीति में भी अच्छे प्रतिभावान लोगों को आने का आह्वान किया। आचार्य सोमेश परसाई ने आध्यात्मिकता और शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का सफल संचालन अतुल बिल्लौरे ओर सुनील सोनी ने किया ने किया । इस अवसर पर अतिथियों ने रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विश्व रंग हिंदी और हिंदी ओलंपियाड के पोस्टर का विमोचन किया। विकास त्रिवेद्वी ने हिंदी ओलंपियाड की संक्षिप्त जानकारी दी। रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. अनिल तिवारी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और इंडस्ट्री से एम्बेडेड शिक्षा आज की जरूरत पर विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सचिन सराठे, आनंद शुक्ला, उपेंद्र पटने शामिल हुए। आईसेक्ट शाखा प्रबंधक पवन पटेल, हेमंत दुबे, डॉ. प्रताप सिंह वर्मा, रिपुदन कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सतीश बिल्लौरे, कौशल विकास समिति सदस्य एवं नगर के विद्यालयों के शिक्षक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए ।

