नर्मदापुरम / शहर में चोरी के अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, देहात थाना अंतर्गत बांद्राभान के पास से भोपाल निवासी डॉक्टर पंकज भारती की बान्द्राभान घाट पर किसी अज्ञात चोर द्वारा कार के ड्राइवर सीट का कांच तोड कर लेडिज पर्स जिसमे ओडेंटेटी कार्ड सहित नगदी 4000 रूपये एवं एक आईफोन 16 ब्लेक कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।जिस पर देहात पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। वही इटारसी थाना अंतर्गत सुदर्शन होटल के आगे अटल पार्क की बाउंड्री के पास इटारसी में कमलेश सोनी जमानी निवासी की ओमनी वेन क्रं. MP04T9771 में से आरोपियों के द्वारा 1,50,000/- रुपये चुराकर ले जाने पर फरियादी कमलेश सोनी की रिपोर्ट पर आरोपी भूरा, अरविंद ओर मनोज के विरुद्ध मामला दर्ज कर कारवाई की गई है। आखिर चोरों के हौसले बुलंद क्यों हैं या कोई गेंग है जो पहले रैकी करती हैं और बाद में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

