
नर्मदापुरम / 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सहित जिले के सभी 24 मंडलों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। 5 से 21 जून तक चल रहे अभियान के जिला संयोजक कुंवरसिंह यादव ने बताया कि योग कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने सहभागिता करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। योग दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता आमजन को योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
सांसद दर्शनसिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग आज भारत की सांस्कृतिक धरोहर से आगे बढ़कर वैश्विक जनकल्याण का माध्यम बन चुका है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संतुलन एवं जनकल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया जा सकता है।
योग दिवस कार्यक्रम प्रभारी लोकेश तिवारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं तनावमुक्त जीवन प्रदान करता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांसद दर्शनसिंह चौधरी एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने सिवनी मालवा स्थित कुसुम महाविद्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा आमजन के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। जिला कार्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक मानस गौड़ ने लोकेश तिवारी, वंदना दुबे, केशव उर्मिल, अमित महाला, चरणजीत सिंह, सागर शिवहरे, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, केतार सिंह चौहान, राजेश रैकवार, बद्री केवट, आमीर पठान, शिवांशु सिंगारिया, अरूण कटारे ने योग किया। वहीं जिले के सभी मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

