नर्मदापुरम / क्षेत्र की होनहार छात्रा कुमारी आर्या गुप्ता (सुपुत्री आशीष गुप्ता एवं श्रीमती श्वेता गुप्ता) ने JEE Advanced 2026 की परीक्षा पास कर IIT इंदौर में प्रवेश पाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है,
आर्या शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं (MP बोर्ड 2024) में 98.2% अंक लाकर प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया था, जबकि 12वीं में 93% अंक अर्जित किए थे। आर्या ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, माता-पिता के संस्कारों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।

