

नर्मदापुरम / आज दिनॉंक 24 सितंबर को जिला रेडक्रास प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा आँगनबाड़ी केन्द्र 56 वार्ड क्रमांक 16 की आंगनवाड़ी में पहुंचकर कर सुपोषण आहार दिवस मनाया व सभी गर्भवती महिलाओं को एवं युवतियों को पोषण आहार संबंधी जानकारी दी। सर्वप्रथम सुवर वाइजर द्दारा सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर सुपोषण आहार की प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं स्वाद भी लिया। आयोजन में कार्यक्रम की संयोजक नीरजा फौजदार, गौरव सेठ, अनिल अग्रवाल, विपिन मंहत, रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान, अशोक श्रीवास्तव, पार्षद प्रकाश गौर के साथ साथ महिला बाल अधिकारी प्रीति यादव सुपर वाइजर आरती राजपूत, आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

