


नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल नर्मदापुरम और सुरीला नर्मदापुरम परिवार के तत्वावधान में पचमढ़ी की मनोरम वादियों में शनिवार को दो दिवसीय संगीत सुर-ताल कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला सुबह 11 बजे संजय गाँधी संस्थान में हुआ । संगीत कार्यशाला में नर्मदापुरम नगर के उभरते हुए संगीत कलाकारों को प्रसिद्ध संगीत गुरु डॉ. कमल झा संगीत की विभिन्न बारीकियों एवं तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम संयोजक मनीष परदेशी ने बताया कि संगीत कार्यशाला में 70 से अधिक गायक कलाकारों ने प्रशिक्षण लिया। नर्मदापुरम की यह यह एक अनूठी पहल है, जिसमें प्रतिभागियों को प्राकृतिक वातावरण में संगीत सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का भी अवसर मिला है। कार्यशाला में संगीत के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिससे युवा कलाकारों को अपनी कला को निखारने का प्रशिक्षण प्राप्त किया । कार्यशाला की शुरुआत में नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुरुआत की। कार्यशाला में समाजसेवी डॉ. उमेश सेठा ने कहा कि संगीत प्रेमियों और युवा कलाकारों के लिए सीखने, अभ्यास करने तथा अनुभवी गुरुओं के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा को नई दिशा देने का उत्कृष्ट अवसर सिद्ध होगी यह कार्यशाला। कार्यशाला में संगीत गुरु डॉ. कमल झा को नर्मदापुर युवा मंडल की ऒर से सुर शिल्पी सम्मान देकर सम्मानित किया। कल रविवार को कार्यशाला में संगीत विधा के दो सत्र होंगे। समापन के अवसर पर सभी संगीत कलाकारों को प्रशिक्षण का प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

