
नर्मदापुरम / हनुमान नगर निवासी राम कृष्ण नेमा एवं श्रीमती उर्मिला नेमा के पुत्र कर्नल डॉ. देवेंद्र नेमा का शनिवार सुबह दिल्ली में असमय निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।
नर्मदापुरम निवासी कर्नल डॉ. देवेंद्र नेमा भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने अपने सैन्य जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
परिजनों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर शनिवार देर रात नर्मदापुरम पहुंचेगा। रविवार सुबह 10 बजे पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान सेना के अधिकारी, प्रशासनिक प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कर्नल डॉ. देवेंद्र नेमा के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके प्रति लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

