
सिवनी मालवा / आज 20/06/2026 को ग्राम मोरघाट में आज नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति सेक्टर क्रमांक 05 के अंतर्गत बीज बम का निर्माण सभी ग्रामवासी एवं पंचायत प्रतिनिधि के सहयोग से किया गया। शासन के अनुसार इन बीजों का उपयोग मां पलकमाति नदी के तट स्थलों पर किया जावेगा। जिससे नदी के दोनों तटों पर हरियाली का वातावरण निर्मित होगा। समिति अध्यक्ष राहुल एवं ग्राम वासी श्रीमती रोशनी धुवे, श्रीमती नेहा, श्रीमती निकिता एवं श्रीमती पुष्पा, श्रीमती काजल एवं महिलाएं उपस्थित रही। समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लौवंशी के माध्यम से ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया एवं अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया। समिति के माध्यम से करनजी (आचार) के बीज से बम बनाया। बम निर्माण की संख्या 570 रही एवं प्रतिदिन ग्राम वासियों के माध्यम से भिन्न-भिन्न प्रजातियों के बीजों को कलेक्शन करके बीज निर्माण प्रारंभ किया गया है। सभी ग्रामीण जनों को 100 बीज बम निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया है।

