
नर्मदापुरम / भा. म. संघ से संबध्द न. पा. कर्म. मजदूर संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया है कि नगरपालिका परिषद मंडीदीप मध्य प्रदेश से स्थानांतरण होने के पश्चात नगरपालिका परिषद बुधनी जिला सीहोर मध्यप्रदेश में डा. प्रशांत जैन के द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया गया है। श्री जैन नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम मध्य प्रदेश में कार्यालय अधीक्षक के पद पर अपने कर्तव्य का निर्वाहन कर चुके हैं। नगरपालिका कर्मचारी मजदूर संघ नर्मदापुरम मध्य प्रदेश में उनके द्वारा संयुक्त महामंत्री के पद पर पदस्थ रहकर कर्मचारियों के हित संरक्षण में भी कार्य किये गये है।
जैसे ही यह जानकारी मिली कि नगरपालिका परिषद बुधनी जिला सीहोर मध्यप्रदेश में श्री जैन मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ हो गये है। मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल में ओमप्रकाश रावत, दाताराम सगर, सुनील अवस्थी, भवानी गौर के द्वारा स्वागत सम्मान करते हुए शुभकामनाएं देते बधाई दी गई और उनसे कहां गया कि कर्मचारियों के मासिक वेतन भुगतान प्रतिमाह प्राथमिकता के साथ करें और नगर विकास के कार्यों में भी महत्वपूर्ण कार्य करें।

