नर्मदापुरम / इस समय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है इस दौरान जिले के प्रसिद्ध मां बिजासन धाम सलकनपुर में प्रतिदिन हजारों की तादात में श्रद्धालु भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इन भक्तों को निःशुल्क पेयजल सुविधा देने की पहल यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स एवं पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा की गई है. कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी जीएम गोदावर्थी, विनोद कुमार, जनरल मैनेजर दिनेश कुशवाहा, सीनियर एचआर राहुल रघुवंशी, सर्किल इंचार्ज राम कुशवाहा, लोकेशन इंचार्ज नरेंद्र धाकड़, एचआर नितिन तोमर, एचआर प्रदीप राजपूत, जितेंद्र जादम, लखन नागर, प्रवेश शर्मा एवं अन्य द्वारा प्रतिवर्ष कार्य किया जाता हैं।

