
नर्मदापुरम / प्रति गुरुवार मां नर्मदा जी के गोल घाट काले महादेव तट पर ग्वाल नर्मदा सेना द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाता है । मां नर्मदा जी के घाट पर झाड़ू लगाकर कचरा उठाया ग्वाल नर्मदा सेना का स्वच्छता अभियान आज भी निरंतर जारी हैं। नर्मदा तट को स्वच्छ व सुन्दर रखे यह अपील सभी श्रद्धांलुओं से करते है। इस अभियान में मोहन यादव, सुनील पप्पू यादव, धनराज यादव, सुनील यादव, तुकाराम यादव, कपिल यादव, भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।

