
नर्मदापुरम / बुधनी / पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उसी तारतम्य में थाना बुधनी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर सुनीता रावत के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी रवि शर्मा के कुशल निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये थाना बुधनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विहान फेक्ट्री के पास नया हाईवे जर्रापुर रोड पर एक एक्सेंट कार क्र. MPO4 EE 2234 की डिग्गी से लगभग 12 पेटी सफेद देशी प्लेन शराब के 584 क्वाटर कुल 105.12 लीटर कीमत 43,800 रुपये की। होंडाई एक्सेंट कार जिस पर नम्बर प्लेट पर क्र. MPO4 EE 2234 लिखा है, से जप्त की गई है। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है। जिस पर से थाना बुधनी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीवद्ध कर विवेचनना में लिया गया।
सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि संदीप जाट, उनि. राजेश मालवीय, प्र. आर. प्रेमनारायणजाट प्र. आर. अजय जाटव, आर. सोनू चौहान, आर. अभिषेक व आर. अरुण मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

