
नर्मदापुरम / पथरोटा थाना अंतर्गत रात्रि 2:30 बजे जन्मदिन मनाते समय ढोल बजाने को लेकर सुनील उईके ने कहा कि इतनी रात्रि को ढोल ना बजाये। इस बात को लेकर चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की और ब्रिज के नीचे फेंक दिया, जिसका इलाज के दौरान भोपाल में मृत्यु हो गई, पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू की। सुनील युईक की भांजी प्रिया उईके ने पुलिस को बताया कि पांडू खेड़ी तरफ का शान मेहतो और उसके तीन दोस्त फोरलेन पर बर्थडे मना रहे थे उन्होंने ही मेरे मामा के साथ मारपीट की थी। घटना 25 मई 2026 को रात्रि 2:30 बजे की थी। पुलिस ने ढोल बजाने वालों से जानकारी ली जिसमें बंटी उर्फ सुरेंद्र टिकरिया उम्र 40 वर्ष ने बताया कि यह लोग जन्मदिन मनाने ढोल बजा रहे थे। शान मेहतो और उसके दोस्त सुनील उइके के साथ मारपीट करने लगे फिर शान और उसके तीन दोस्तों सुनील लड़कों को जान से मारने की नीयत से ब्रिज के नीचे फेंक दिया। उन्होंने मुझे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो तुझे भी जान से मार देंगे इस वजह से मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। संदेह के आधार पर पुलिस ने शान मेहता को अभिरक्षा में लिया, जिससे उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने चारों आरोपी शान मेहतो, राहुल महालहा, दीपक मेहरा, राहुल मेहरा को गिरफ्तार किया। घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने किया इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन भी मौज़ूद रहे । उक्त कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका उप निरीक्षक मोनिका गौर थाना प्रभारी थाना पथरोटा, सउनि दुर्गेश मालवीय, प्रधान आरक्षक दिनेश उईके, प्रधान आरक्षक दीपक जनोरिया, प्रधान आरक्षक अशोक मीणा, आरक्षक हरीश पवार, आरक्षक धीरज राठौर, आरक्षक संदीप धुर्वे की रही। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने पुलिस टीम को ₹10,000 देने की घोषणा की।

