
नर्मदापुरम / सोहागपुर के राजपूत ढाबा (अजनेरी) संचालक सचिन पूर्वीया की अज्ञात ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। सोहागपुर पुलिस ने राजू उर्फ़ राज कुमार पूर्वीया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखकर पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण भी घटना स्थल पर पहुंचे एवं थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी को उचित निर्देश दिए। सीसीटीवी फुटेज एवं पुलिस द्वारा भौतिक एवं तकनीक साक्ष्यों का विश्लेषण एवं त्वरित जांच पड़ताल की गई। गहन पूछताछ एवं जांच के आधार पर संदेश विवेक पुत्र धनीराम गुर्जर उम्र 30 निवासी होलीपुरा बुधनी जिला सीहोर को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने चरित्र शंका के कारण मृतक सचिन को बातों में बहला फुसला का राजपूत ढाबा से मोटरसाइकिल पर बैठाकर पांजरा रोड, ग्राम रानी पिपरिया नहर की पुलिया पर ले जाकर सिर में गोली मारकर हत्या की। अभियुक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, टीवीएस कंपनी के मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, अनुविभागीय अधिकारी संजू चौहान के पर्यवेक्षक में थाना प्रभारी सोहागपुर गिरीश त्रिपाठी द्वारा टीम गठित कर संपूर्ण कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम…
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उप निरीक्षक राहुल पटेल, उप निरीक्षक विवेक यादव, उप निरीक्षक शहादत अली, सउनि वरुण सिंह, आरक्षक अंकुश, राम मोहन, मनोहर दायमा, नंदकिशोर रजक, अफसर खान, राजकुमार, जोशवा मसीह, नरेंद्र भदोरिया तथा साइबर सेल आरक्षक संदीप व दीपेश। इन सभी के संयुक्त प्रयास से घटना का खुलासा 24 घंटे के अंदर संभव हुआ। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने पुलिस टीम को ₹10,000 इनाम की घोषणा की है।

