
नर्मदापुरम / इन दिनों जिले में चोरों के हौसले बुलंदी पर है। आए दिन नगर सहित समीपवर्ती इलाकों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही है।हाल में ही इटारसी ओर शिवपुर थाना क्षेत्रों में 2 चोरी की घटनाएं सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिवपुर थाना अंतर्गत डिमावर निवासी शिवम गौर के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सोने चांदी के जेवरात सहित लगभग 70 हजार रुपए की सामग्री से हाथ साफ कर दिया। वही इटारसी थाना अंतर्गत ग्राम सनखेड़ा के पास नीलकंठ कालोनी में अज्ञात चोरों ने मंजुलता सिंह के घर का ताला तोड़कर लगभग 5 हजार रूपए की सामग्री से हाथ साफ कर दिया।इन दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मारपीट कर युवक को पुल के ऊपर से फेंका, इलाज के दौरान युवक की मौत…..
पथरौटा थाना अंतर्गत ग्राम पाण्डुखेड़ी निवासी सुनील उईके के साथ आधा दर्जन के करीब युवकों ने मिलकर मारपीट कर फोर लाइन ब्रिज से नीचे फेंक दिया था। घटना 26 मई 2026 की है जिस पर पुलिस ने जांच उपरांत 18 जून को अपराध क्रमांक 187/26 धारा 103(1) 3 (5) के तहत 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया गया कि गंभीर चोटों के कारण युवक को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। भोपाल से प्राप्त डायरी के आधार पर पथरौटा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें हत्या की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले शान महतो, राहुल महालहा, दीपक मेहरा, राहुल मेहरा के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर कारवाई की गई है।
बीमा के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी….
इधर इटारसी थाना अंतर्गत पंजाबी मोहल्ला निवासी शशि किरण के साथ अज्ञात आरोपी ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर लगभग 8 लाख 87 हजार 672 रुपए की धोखाधड़ी कर दी ।इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

