
पिपरिया / प्रदीप गुप्ता/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार चौबीस से इक्तीस मार्च दो हजार पच्चीस तक कीअवधि में कराए गए तीस हितग्राही मूलक एवं सात सामुदायिक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोनिया मीना एवं अपर कलेक्टर विकास सोजान सिंह रावत के आदेश अनुसार मंगलवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर श्रीमती गीता मेहरा ब्रजेश मेहरा एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। जिसकी विशेष ग्राम सभा का आयोजन मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रावधानों के अन्तर्गत आज पंचायत मुख्यालय खैरा में किया जावेगा। विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत खैरा में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा सात सामुदायिक कार्य जिनमें एक नर्मदा परिक्रमा पथ चार सीसी रोड निर्माण कार्य एक सीसी नाली निर्माण तथा एक सार्वजनिक तालाब निर्माण का कार्य तथा हितग्राही मूलक कार्यों में तीस प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों का सत्यापन सोमवार से मंगलवार तक ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण किया गया । इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2025 की अवधि तक राशि ग्यारह लाख पचपन हजार दो सौ चार रुपए का व्यय किया गया था। वर्ष के दौरान बाईस कार्य पूर्ण हुए हैं तथा प्रन्दह कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के मुकेश शर्मा पटवारी राजस्व विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को शिक्षिका प्रमिला कतिया लिपिबद्ध करेंगी। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच रघुवीर प्रसाद सचिव उमाशंकर पटेल, प्रभारी ग्राम रोजगार सहायक गणेश राम तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

