

नर्मदापुरम / स्वच्छ भारत अभियान को लेकर भारत सरकार समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर जनता को जागरूक करती है। लेकिन जनता भी इस पर अमल नहीं करती है और हर कहीं कचरा पटक देती है जिसकी वजह से बीमारियां बढ़ती हैं। जबकि नगर पालिका का कचरा वाहन प्रतिदिन सुबह हर वार्ड में जाता है, उसके बाद भी लोग कचरे का एक जगह ढ़ेर लग रहे हैं जो कि स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखा रहा है। हमारे द्वारा “सत्य की आवाज” पर प्रमुखता से लगाई खबर का हुआ असर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पड़ा कचरे का ढेर चंद्र घंटे में हटाया गया और दूसरे दिन प्रातः मेन रोड से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट तक साफ सफाई हुई। आखिर क्यों नगर पालिका द्वारा यहां सफाई नहीं कराई जाती है जब कोई विशेष कार्यक्रम का आयोजन होता है, तब ही नगर पालिका जागती है। जबकि जिले का मुख्य कार्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय है, यहां साफ सफाई होना चाहिए। सफाई दरोगा संजू लुटेरे ने बताया कि अब आगे से 15 दिनों में साफ सफाई करा दी जाएगी।

