
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी 25 सितम्बर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से कल 25 दिसम्बर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाएगी। इसी तारतम्य में 25 सितम्बर को दोपहर 1 बजे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय नर्मदापुरम में आयोजित की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की जिला टोली नियुक्त की है। टोली में जिला संयोजक लोकेश तिवारी एवं सहसंयोजक के दायित्व पर नीना नागपाल, रीतेश जैन (रिन्कू), लता यशवंत पटेल को नियुक्त किया है। कार्यशाला में संभाग प्रभारी पंकज जोशी, जिला प्रभारी सीमा सिंह, सांसद द्वय दर्शनसिंह चौधरी, माया नारोलिया, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुर विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। श्रीमती शुक्ला में सभी अपेक्षित सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।
कार्यशाला के तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित होगी संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

