नर्मदापुरम / रसूलिया बंगाली कॉलोनी शहर के ओवर ब्रिज के पास स्थित बंगाली कॉलोनी (रसूलिया) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज आरोप लगा है। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार गहरे सदमे और दहशत में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय और बेटी की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। शादी के लिए जुटाए गहने और ₹30,000 नगद लेकर फरार हुआ आरोपी शिकायतकर्ता चंदना सिरबैयाजी द्वारा दी गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते 02 जून 2026 की दोपहर लगभग 1:00 बजे की है। आरोप है कि योगेश केवट नामक व्यक्ति ने उनकी 16 वर्षीय बेटी, रेशमा सिरबैयाजी का अपहरण कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी केवल लड़की को ही नहीं ले गया, बल्कि घर में शादी के लिए जोड़कर रखे गए कीमती जेवरात और नगदी पर भी हाथ साफ कर दिया।
गायब हुए सामानों में शामिल हैं…..
कान के बड़े झाले और झालर मंगलसूत्र पैरों की पत्तियां और अंगूठी ₹30,000 नगद राशि और हाथ के कड़े पीड़ित मां का बयान”लड़की सुबह ही हमारे घर आई थी और रात में इस आरोपी ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। हमने ये सारे गहने और पैसे उसकी शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर रखे थे।” आरोपी के परिवार पर सहयोग न करने और धमकी देने का आरोप पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद जब उन्होंने आरोपी योगेश केवट के घर जाकर पूछताछ करने की कोशिश की, तो आरोपी के परिवार वालों ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि आरोपी के परिजन बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि उल्टा पीड़ित परिवार को चुनौती देते हुए कह रहे हैं— तुम्हें जो करना है कर लो” और उन्हें थाने (पुलिस) की धमकियां भी दे रहे हैं। तलाश के लिए अहम सुराग और पहचान मामले को सुलझाने और आरोपी तक पहुँचने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं….
आरोपी का हुलिया रंग – काला, ऊंचाई – लगभग 5 फीट 5 इंच। घटना का स्थान निज निवास (ओवर ब्रिज के पास, बंगाली कॉलोनी, रसूलिया)।
आरोपी की बाइक का नंबर MP05ZD9831
आरोपी के मोबाइल नंबर 9691079714 / 8917102141
अपहृत लड़की का मोबाइल नंबर 6232727843…
कानूनी कार्रवाई की मांग….
पीड़ित मां चंदना सिरबैयाजी (संपर्क: 9630292053) ने 06 जून 2026 को औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस अपहरण के मामले में संबंधित आईपीसी (IPC) की धाराओं के तहत तुरंत उचित और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी मासूम बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, मामला पूर्व थाना प्रभारी नर्मदापुरम कंचन ठाकुर के समय का है ।

