नर्मदापुरम / जनअभियान परिषद विकासखंड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम मध्य प्रदेश शासन अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज 16/06/2026 को ग्राम बांका बेडी में महिला मंडल नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति सेक्टर क्रमांक 05 के अंतर्गत बीज बम का निर्माण सभी ग्रामवासी एवं पंचायत प्रतिनिधि के सहयोग से किया गया शासन के अनुसार इन बीजों का उपयोग मां पलकमाति नदी के तट स्थलों पर किया जावेगा। जिससे नदी के दोनों तटों पर हरियाली का वातावरण निर्मित होगी । इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्रीमती संगीता लोवंशी, पूर्व सरपंच श्रीमती रानी लोवंशी एवं ग्राम वासी श्रीमती रोशनी लौवंशी, श्रीमती कविता लौवंशी, श्रीमती रेखा लौवंशी एवं अशोक लौवंशी, मोहित लौवंशी उपस्थित रहे। समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लौवंशी के माध्यम से ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया एवं अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया। समिति के माध्यम से नीम (लिमौरी) के बीज से बम बनाया। बम निर्माण की संख्या 400 रही एवं प्रतिदिन ग्राम वासियों के माध्यम से भिन्न-भिन्न प्रजातियों के बीजों को कलेक्शन करके बीज निर्माण प्रारंभ किया गया है। सभी ग्रामीण जनों को 50 बीज बम निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया है।

