

नर्मदापुरम / दिनांक 12.06.2026 को फरियादी नारायण सिंह उर्फ राहुल सिंह राजपूत पिता तेज बहादुर सिंह राजपूत उम्र 32 साल निवासी वार्ड नं. 13 माना बुधनी जिला सीहोर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 12/06/2026 के रात्रि करीब 1.15 बजे नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से अलग- अलग मोटरसायकल से अपने साथी शैलेन्द्र परिहार एवं उसकी पत्नी के साथ बुदनी जा रहे थे, जैसे ही हम बुदनी रोड़ पर पड़ने वाले परमश्री गार्डन के सामने पहुंचे कि एक कार स्पीड से आकर हमारे साईड में स्लो हुयी। जिसमें चार लोग बैठे थे। करीब रात्रि 1.30 बजे यश ढाबे के थोड़ा आगे पहुंचे। तभी उक्त कार के चालक ने मेरे आगे-आगे चल रहे, शैलेन्द्र परिहार की मोटर सायकल के आगे अपनी कार लगाकर शैलेन्द्र की मोटर सायकल को रोकी एवं उक्त कार का चालक एवं उसके साईड मे बैठा व्यक्ति दोनो लोग कार से उतरकर शैलेन्द्र परिहार व उसकी पत्नि को गालिया देकर हाथ थप्पड़ से मारपीट करने लगे। हम मोटर सायकल खड़ी कर लड़ाई झगड़े का बीच बचाव करने लगा तभी कार मे ड्रायवर के साईड वाली सीट पर बैठा व्यक्ति मेरे पास आया और किसी चीज से उसने मुझे सिर मे मारा और मेरे गले मे पहनी सोने की चैन लूट ली और दोनो लोग कार मे बैठकर वहां से कार लेकर नर्मदा ब्रिज बुदनी तरफ भाग गये । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। साईं कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में , अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम के निर्देशन में तुरंत थाना देहात नर्मदापुरम की सयुक्त टीम का गठन किया गया । प्रकरण में लगातार घटना दिनांक से करीबन 200 CCTV कैमरे चेक किये गए एवं आरोपी की पतारसी हेतु विश्वसनीय मुखबिर की सूचना व फरियादी व साक्षियो के द्वारा बताये अनुसार घटना मे इस्तेमाल संदेही ईको स्पोर्टस कार एवं आरोपियो की तलाश पतारसी कर दिनांक 16/06/2026 को संदेही ईको स्पोर्ट्स कार क्रमांक DL10 CH 8934 के मालिक रितिक गोस्वामी निवासी ग्राम टिगारिया तथा उसके अन्य तीन साथी हरिओम गोस्वामी निवासी ग्राम टिगारिया, ओमप्रकाश गोस्वामी एवं सुदीप गौर निवासी ग्राम खरखेड़ी की तलाश पतारसी कर अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ करते चारो संदेहियो के द्वारा दिनांक 11-12/06/26 की मध्य रात्रि करीबन 01/30 बजे परमश्री गार्डन के आगे दो मोटर सायकल रोककर जिसमे एक मोटरसायकल पर एक महिला एवं एक पुरूष सवार थे एवं दूसरी मोटर सायकल पर एक अकेला व्यक्ति सवार था। जिनके साथ चारो लोगो द्वारा मारपीट कर उसकी सोने की चैन लूटना स्वीकार किया एवं लूटी हुयी चैन बेचकर मिले रूपए को आपस मे बांट लेना बताया। बाद गिरफ्तार शुदा आरोपियो के कब्जे से घटना में उपयोग की गई ईको स्पोर्ट्स कार क्रमांक DL10 CH 8934 कीमत 3,50,000/- रूपये एवं लुटी हुई चैन को बेचकर मिले रुपयो में से 8,100/- रुपये जप्त किए गये । गौरतलब है कि आरोपी रितिक गोस्वामी एवं हरिओम गोस्वामी के विरुद्ध थाना डोलारिया में 08 अपराध व थाना देहात नर्मदापुरम में 03 अपराध दर्ज है ।
उक्त घटना का खुलासा एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत एवं सुनील साहू एवं सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उनि अरविंद बेले, उनि गौरी शंकर मांझी, सउनि सुखनंदन नर्रे, सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, राजेश जैन , आरक्षक मुकुल मोहेबिया, महेंद्र सिंह धुर्वे, दीपेश (सायबर सैल), योगिता (CCTV) की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

