नर्मदापुरम / होमगार्ड कार्यालय स्थित शहर के बड़े नाले को नगरपालिका द्वारा ठेकेदार के माध्यम से बनवाया जा रहा है। जहां बहुत पुराने पेड़ों की जड़ें पोकलीन मशीन के द्वारा पूर्णतः क्षति ग्रस्त हो गई है, जो प्राकृतिक हवा तूफान चलने पर घरों पर गिर सकती हैं। जिससे जान-माल की हानी हो सकती है। जनहित में संबंधित नगर प्रशासन नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। ताकि भविष्य में किसी प्रकार कोई परेशानी रहवासियों को न हो।

