

नर्मदापुरम / सोहागपुर / शोभापुर पुलिस चौकी के अंतर्गत शोभापुर रानी पिपरिया नहर के पास अज्ञात आरोपी ने शोभापुर निवासी सचिन पूर्वीया की गोली मारकर हत्या कर दी । बताया गया कि आरोपियों ने रानी पिपरिया के समीप नहर के पास गोली मारकर हत्या कर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अभी कार्यवाही चल रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और जांच में जुट गई हैं।

