
नर्मदापुरम / श्री सत्य साई सेवा संगठन, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित पुट्टपर्ती यात्रा के अंतर्गत श्री सत्य साई बाल विकास मध्यप्रदेश के बच्चों द्वारा ‘भागवत् कथामृतम’ ड्रामा की मनमोहक प्रस्तुति ‘प्रशांति निलयम’ पुट्टपर्ती आंध्र प्रदेश में दी गयी। इस ड्रामा में सम्पूर्ण मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 114 बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसमें नर्मदापुरम जिले के श्री सत्य साई बाल विकास के 20 बच्चे शामिल थे। ड्रामा का मार्गदर्शन विभिन्न बाल विकास गुरुओं के द्वारा किया गया।

