



नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिले का एक महत्वपूर्ण कार्यालय है, जहां पर हर एक नागरिक का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन मेन रोड से एसपी ऑफिस के गेट तक लगभग डेढ़ सौ मीटर में साफ सफाई का अभाव है, ना तो इस और पुलिस विभाग के अधिकारियों का ध्यान जाता है, जब कोई विशेष आयोजन होता है तब ही यहां पर साफ सफाई होती है । बारिश प्रारंभ होने को है इस कचरो के ढ़ेर से बीमारी भी फैल सकती है। नगर पालिका के संबंधित सफाई निरीक्षक से शिकायत करने के बाद भी उनके कान में जू तक नहीं रेंगती है या यू कहो कि नगर पालिका के अधिकारी किसी की सुनना भी नहीं चाहते हैं। आजादी के पूर्व राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने जो स्वच्छ भारत का सपना देखा था उनका सपना चूर-चूर हो रहा है और आज भारत सरकार भी भारत को स्वच्छ बनाने के लिए तरह-तरह के अभियान चला रही है, उस पर अमल करना ही होगा।

