
नर्मदापुरम / पुलिस द्वारा अवैध शराब जखीरा कुल 246 क्वाटर, 48 केन बीयर कुल 68.28 वल्क लीटर एक बिना नंबर की TVS जुपिटर, 02 मोबाईल जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गुंडा सूची में दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। दिनांक 15.06.2026 को मुखबिर सूचना मिली कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति जिसमे काली रंग की बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कुटी से अवैध शराब लेकर ग्राम डोंगरवाड़ा तरफ से कस्बा नर्मदापुरम की ओर आ रहे है, अगर शीघ्र दबिश दी जाकर कार्यवाही की जावे तो उन दोनो को भारी मात्रा मे अवैध शराब लिए पकड़ा जा सकता है उक्त सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। साईं कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जितेंद्र पाठक एसडीओपी के निर्देशन में थाना देहात नर्मदापुरम की टीम द्वारा त्वरित विधिवत कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम खोजनपुर पुलिया के पास पहुंचे, जहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दो व्यक्ति ग्राम डोंगरवाड़ा की तरफ से एक बिना नंबर की स्कुटी से तेजी से आते हुए दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगें। जिनको हमराही स्टाफ एवं पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकडा एवं पकडे गये व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर स्कुटी चालक ने अपना नाम 01.आकाश मेषकर पिता स्व. किरण मेषकर उम्र 34 साल निवासी बी केबिन के सामने, रेलवे फाटक के पास ईदगाह मोहल्ला नर्मदापुरम एवं स्कूटी पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम 02. राहुल निसरेले पिता संतोष निसरेले उम्र 32 साल निवासी काली मंदिर के पास, ग्वाल टोली नर्मदापुरम के होना बताया । दोनो व्यक्तियो से उनके संयुक्त कब्जे से मिली स्कूटी एवं स्कूटी के फुटरेस्ट पर रखी प्लास्टिक की बोरी (भक्कु) के संबंध मे पूछताछ की। जिन्होने स्कूटी स्वयं की होना एवं स्कूटी की डीक्की एवं स्कुटी के फुटरेस्ट पर रखी प्लास्टीक की बोरी (भक्कु) में देशी सफेद प्लेन मदिरा के क्वाटर एवं बोल्ट स्ट्रोंग बीयर की केन भरी होना बताये। आरोपियान (1). आकाश मेषकर एवं (2). राहूल निसरेले के संयुक्त कब्जे से मिली काले रंग की बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कुटी की डिक्की एवं स्कुटी के फुटरेस्ट पर रखी प्लास्टिक की बोरी (भक्कु) को पंचो के समक्ष खोलकर चेक करने पर स्कुटी के फुटरेस्ट पर रखी प्लास्टिक की बोरी (भक्कु) मे बोल्ट स्ट्रोंग बीयर की केन एवं देशी सफेद प्लेन मदिरा के क्वाटर भरे होना पाया एवं टीवीएस जुपीटर स्कूटी की डिक्की को भी पंचो के समक्ष खुलवाकर चैक करते टीवीएस जुपीटर स्कुटी की डिक्की मे भी देशी सफेद प्लेन मदिरा के क्वाटर भरे होना पाया। गिनती करने पर प्लास्टिक की बोरी (भक्कु) के अंदर बोल्ट स्ट्रोंग बीयर की 48 केन भरी एवं देशी सफेद प्लेन मदिरा के 150 क्वाटर होकर प्रत्येक क्वाटर शराब थे । बाद आरोपियो के संयुक्त कब्जे से मिली बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कूटी की डिक्की को खोलकर चैक कर गिनती करने पर स्कूटी की डीक्की के अंदर देशी सफेद प्लेन मदिरा के 96 क्वाटर भरे हुये थे । उक्त दोनों के संयुक्त कब्जे से मिली बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कुटी की डिक्की एवं स्कूटी के फुटरेस्ट पर रखी प्लास्टिक की बोरी (भक्कु) मे भरी देशी सफेद प्लेन मदिरा अवैध शराब के कुल 246 क्वाटर जो 44.280 बल्क लीटर एवं बोल्ट स्ट्रोंग बीयर की 48 केन, जो 24 लीटर होकर कुल शराब 68.28 बल्क लीटर कीमत करीबन 23,940/ (तेईस हजार नौ सो चालीस) रूपये एवं बिना नंबर की टीवीएस जुपीटर स्कुटी कीमत करीबन 90 हजार रुपये एवं दो मोबाईल जिसमें एक मोबाईल ओप्पो कंपनी का एवं दूसरा मोबाईल रियलमी कंपनी का विधिवत जप्त कर किया गया । आरोपियों का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाया जाने से आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया जायेगा । गौरतलब है कि उक्त आरोपी थाना कोतवाली नर्मदापुरम के गुंडा सूची में शामिल है, जिनके विरुद्ध कई मामले दर्ज है ।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम एवं उनि अरविंद बेले, सउनि सुखनंदन नर्रे, सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, प्रकाश परते, आरक्षक प्रेम बडोदे, अनिल, महेंद्र सिंह धुर्वे, चालक आर. राकेश मेहरा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

