
नर्मदापुरम / जन अभियान परिषद नर्मदापुरम द्वारा चयनित नवांकुर संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रोजड़ा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण एवं सीड बॉल निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही वर्षाकाल में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने के उद्देश्य से सीड बॉल का निर्माण भी किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन तथा जैव विविधता के महत्व की जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा बनवारी, सचिव चिमनलाल गौर, सदस्य श्रीमती गीता पाटिल, श्रीमती मनीषा पाटिल, श्रीमती लक्ष्मी गौर, श्रीमती विनीता गौर एवं श्रीमती गोरा बामने उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रियंका बामने सहित अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित नर्मदापुरम के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

