
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव तथा कोटगांव ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत श्रमदान किया। इस अवसर नवांकुर संस्था सचिव मनोज परसाई, अध्यक्ष नीतिराज सिंह यादव, परामर्शदाता मनीष यादव, वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, सतीश यादव, रुपेश यादव, संजय यादव, ओमप्रकाश, संदीप, मोहन, कल्लू पटेल, सुमेर सिंह, विनय यादव, देवेन्द्र, भागीरथ यादव, लक्की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं नवांकुर सखी उपस्थित रहे।

