

नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा की उपस्थिति में केन्द्रीय जेल सहित उपजेल पिपरिया /सिवनीमालवा में निरूद्ध बंदियों के लिए 15 जून से 21 जून 2026 तक योगा विधिक सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस सप्ताह शुभारंभ सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्याधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं कार्यपालक अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति विवेक रूसिया द्वारा ऑनलाइन वीडियों कॉन्फ्रसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय जेलों. उपजेलों में निरूद्ध बंदियों ने योगाभ्यास कर सहभागिता निभायी। केन्द्रीय जेल में आयोजित हुए योगा विधिक सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम में श्रीमति तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फिरोज अख्तर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमति दिव्या मित्तल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री के शिवानी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतोष सोलंकी जेल अधीक्षक, अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी सहित समस्त जेल प्रशासन के अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
योग शिविर में भाग लेने वाले बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम् की ओर से टी-शर्ट भी वितरित की गयी। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया गया तथा नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

