नर्मदापुरम / आज दिनांक 16/06/2026 को थाना कोतवाली में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें SDOP जितेंद्र पाठक एवं थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित हुए। 34 शिकायकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया और उनका निराकरण किया गया। साथ ही वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त कुल 103 शिकायतों का निराकरण कर प्रतिवेदन तैयार किया गया । म. प्र. शासन द्वारा हर विभाग को जनसुनवाई का निर्देश दिया गया है, लेकिन उसका अमल देखने में भी मिल रहा है। अब क्योंकि शहर थाना प्रभारी श्री बुंदेला ने थाने की कमान संभाली है, तो आम नागरिकों को न्याय की उम्मीद जागी है, श्री बुंदेला इटारसी थाना प्रभारी रहे तो उन्होंने कई अपराधियों को पकड़ा है और आम नागरिकों को अपराधियों के खौफ से मुक्त कराया है ।

