
नर्मदापुरम / शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम में कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन सतपुड़ा भवन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के कल्याण हेतु विशेष अभियान के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेश कुमार रघुवंशी के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं क्रीड़ा विभाग के समन्वय से आज महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक सुखी और स्वस्थ जीवन का आधार है। यह हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। अपने आस-पास के वातावरण को साफ़ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए के यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए इसलिए आवश्यक है क्योंकि यह हमें बीमारियों से बचाती है और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखती है। इसके अभाव में कीटाणु और वायरस तेजी से फैलते हैं। साफ-सफाई हमारी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है और हमारे समग्र कल्याण में सुधार करती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मोहन सिंह गुर्जर एवं क्रीड़ा अधिकारी सोमेश सिंह राठौर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

