
नर्मदापुरम / राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फॉर्म को निरस्त किये जाने के विरोध में नगर भारछास द्वारा नर्मदा महाविद्यालय के सामने चुनाव आयोग का पुतला दहन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ऋतिक चौहान एवं कालेज अध्यक्ष अभय सैनी ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में कार्य कर रहा है। वही आयुष्मान अवस्थी एवं हर्ष मलैया ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोटने जैसा कार्य कर रही है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, धर्मेंद्र तिवारी, गुलाम हैदर, अमित खत्री, रिजवान खान, अफराज खान, सिराज खान, आयुष चौहान, उपदेश भारके, ललित मौर्य, मोहित रैकवार, सार्थक जैन, उमेश ठाकुर, संतोष अहिरवार, मनीष मिश्रा, आफरीद खान, फैज खान, शिव मीना, शेखर, विराज शर्मा, अफराज खान, अलमास खान, विक्की आर्य, बसल पाण्डेय, अनुराग मलैया, पीयूष जैन, समर्थ गुप्ता, ईशान गुप्ता, अभिषेक सैनी, अफजल सिद्दीकी उपस्थित रहे।

