
नर्मदापुरम / जिले में कई विभागों के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नर्मदापुरम हेमेश्वरी पटले का तबादला नगर पालिका परिषद पांढुर्णा जिला पांढुर्णा हुआ है एवं इटारसी में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा का तबादला नगर पालिका परिषद गाडरवारा हुआ है। वहीं जिले में खनिज विभाग एवं जनसंपर्क विभाग में भी फेर बदल हुआ है। खनिज विभाग में पदस्थ पिंकी चौहान का तबादला छिंदवाड़ा हुआ है एवं जन संपर्क विभाग की जन संपर्क संयुक्त संचालक रश्मि देशमुख का तबादला रीवा हुआ है।

