
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था सूर्योदय सामाजिक संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रजौन द्वारा सीड बाल तैयार करने के लिए रिसल्ली, पलाश, नीम, जामुन, अर्जुन, रतन जोत, सुबबुल के बीज बीज एकत्रित किए गए तथा 500 सीड बाल तैयार की गई । ब्लाॅक समन्वयक नरेंद्र देशमुख के मार्ग दर्शन में सीड वाल वहां उपयोगी होंगी, जहाँ रिक्त स्थान या पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है। सीड वाल के निर्माण हेतु नवांकुर संस्था सूर्योदय सामाजिक संस्था से हरीश नामदेव एवं नवांकुर संस्था से नीतिराज यादव के अलावा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रजौन से रोहित निमोदा, रोशन निमोदा, करण, अजय. अभिषेक, संदीप आदि उपस्थित रहे।
