नर्मदापुरम / इटारसी / रविवार दिनांक 14/6/2026 को स्थानीय निर्वाचन नगरीय इटारसी की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत समस्त प्राधिकृत अधिकारी, सुपरवाइजर नगर पालिका निर्वाचन एवं समस्त बी एल ओ विधानसभा निर्वाचन के साथ श्रीमती सुनीता साहनी तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्थानीय निर्वाचन नगरीय इटारसी के द्वारा कार्यालय नगर पालिका इटारसी के सभाकक्ष में मीटिंग आयोजित की गई। जिनमें समस्त बी एल ओ और प्राधिकृत अधिकारी स्थानीय निर्वाचन को संयुक्त रूप से मतदाता सूची से मृत, दोहरी प्रविष्टि तथा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित किये जाने के निर्दोष दिए गए तथा मतदाता सूची की शत प्रतिशत त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। सभी निर्वाचन कार्य में सलग्न कर्मचारी को साथ मिलकर मतदाता सूची का कार्य दो दिवश में पूर्ण करने के आदेश दिये गए। उक्त बैठक में नगर पालिका इटारसी के कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र शर्मा, राजस्व निरीक्षक गजेंद्र पांडे, श्री सूर्यवंशी, महेश कुमार रायकवार सुपरवाइजर, जितेंद्र यादव, विनोद पगारे तथा अन्य प्राधिकृत अधिकारी एवं बी एल ओ कर्मचारी उपस्थिति रहे। आज की मीटिंग में विधानसभा के जो भी बी एल ओ कर्मचारी अनुपस्थित रहे उनके विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश भी तहसीलदार सुनीता साहनी के द्वारा दिए गए है।

